फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तिर्वा-तालग्राम मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अमोलर गांव निवासी शिवम (21) अपने दोस्त रामजीवन बाथम(23) के साथ बाइक से सतौरा बाजार जा रहे थे। गदनापुर सुजानसराय गांव के बीच कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक बाइक समेत उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा। वहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें