तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के चिंतापुर्वा गांव में बुधवार की रात एक घर से चोर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
चिंतापुर्वा गांव निवासी गजोधर की पत्नी अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार की रात घर में सो रही थी। रात में किसी समय चोर ने घर में घुसकर उसके बक्से में रखे 80 हजार रुपये नगद व जेवर चोरी कर लिए। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।