बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए
बिजली विभाग ने शुक्रवार को शहर में अभियान चलाया। इस दौरान करीब बीस
बकाएदारों के कनेक्शन काटे। कुछ बकाएदारों ने मौके पर ही बिल की अदायगी कर
दी। इस पर उनके कनेक्शन जोड़ दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, अधिशासी
अभियंता विद्युत पी राम के निर्देश पर अवर अभियंता दीपचंद्र, विजय कुमार व
शशिकांत ने डिस कनेक्शन टीम व लाइनमैन के साथ शहर के मोहल्ला काजीटोला में
अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिल होने पर शकीर अहमद, श्यामलाल, अरविंद
कुमार गुप्ता, साई निटकिट हास्पिटल व निकट में ही स्थित सीएफसीएल कार्यालय
के कनेक्शन काटे गए।
इसके अलावा बुधवारी मोहल्ला निवासी नरेश चंद्र, अजयपाल
मोहल्ला निवासी मीना बेगम, अफीद अहमद, मो. यूनुस, खालिद जमां के कनेक्शन
काटे गए। इसके अलावा लाखन तिराहा निवासी शहजाद हुसैन, मकरंदनगर निवासी
विनोद कुमार, कचहरी टोला निवासी विजय कुमार, शेखर गुप्ता, हरदेवगंज निवासी
सुंदरलाल सहित कई अन्य बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
इस मौके पर
बिजली विभाग के अधिकारियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये बिजली बिल का मौके पर
जमा किया। इस बाबत अधिशासी अभियंता ने बताया कि नियमित रूप से अभियान चलता
रहेगा। बताया कि उपभोक्ताओं को बिल अदा करने में किसी भी तरह की दिक्कतें न
हो, इसको लेकर रविवार 29 नवंबर को अवकाश होने के बावजूद उपखंड कार्यालय
कन्नौज व तिर्वा खुले रहेंगे। बिलों का भुगतान जमा किया जाएगा।