फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Sat, 28 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए तालग्राम ब्लाक में 67 ग्राम प्रधान के पद के लिए 637 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं 865 सदस्य पद में 530 सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। 74 वार्ड रिक्त रहेंगे। 261 वार्डों में चुनाव के लिए 611 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनको शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान पूरे दिन ब्लाक परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। ज्ञात हो कि 67 ग्राम पंचायत वाले ब्लाक में 683 लोगों ने नामांकन कराए थे। इसमें से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जसवंत सिंह यादव की पत्नी राम सोली का अनीभोज से प्रधान पद का नामांकन निरस्त हो गया था। अब जसवंत सिंह खुद चुनाव मैदान में रहेंगे।

नाम वापसी के दिन प्रधान पद के लिए 45 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इस तरह अब 637 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। अमोलर ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 29 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि किशनपुर, गंधौलिया, टड़हा में तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


ग्राम पनगवां में 25 एवं इंदुइयागंज में 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। छिबरामऊ के विधायक अरविंद सिंह यादव के पैतृक गांव बिराहिमपुर निजामपुर में उनकी चाची के खिलाफ तीन अन्य प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। प्रतीक चिन्ह लेने के बाद उम्मीदवारों के ब्लाक से बाहर निकलने के दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रचार सामग्री बेंचने वाली दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें