फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: मुनीश्वरनाथ भंडारी होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 26 जून को लेंगे पदभार

Tue, 22 Jun 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का था। उम्र पूरी हो जाने से वह 25 जून को ही इस पद पर से रिटायर हो रहे हैं।  ऐसे में उन्होंने जिस दिन राजभवन में शपथ ली थी, उसी दिन से नए चीफ जस्टिस की तलाश शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के लिए नामों की तलाश पूरी हो गई । जस्टिस मुनीश्वरनाथ भंडारी एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा जजों में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। न्याय विभाग ने अधिसूचना जारी की है। वर्तमान चीफ जस्टिस संजय यादव 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का ही था। उम्र पूरी हो जाने से वह 25 जून को ही इस पद पर से रिटायर हो रहे हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वरनाथ भंडारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। उनका कार्यकाल अभी करीब पंद्रह महीनों का बचा हुआ है। साल 2007 में सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने। उसके बाद 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट आ गए थे। 

मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का सबसे छोटा कार्यकाल
 मौजूदा चीफ जस्टिस संजय यादव सबसे कम समय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने। जस्टिस संजय यादव ने 13 जून 2021 को राजभवन में शपथ ली थी। हालांकि, इससे पहले वह कुछ दिनों तक एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर भी काम किया। जस्टिस संजय यादव मध्य प्रदेश से ट्रांसफर होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे। अपने 13 दिनों के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए।  बता दें कि उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में रिटायर्ड होते हैं, जबकि  देश के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें