फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने और थूकने वालों से पुलिस ने वसूले 17 करोड़

विज्ञापन
रुपये - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कोरोना के दौर में बरेली जोन में पांच लाख से ज्यादा लोगों पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले साढ़े नौ हजार से वसूला गया जुर्माना

बरेली। कोरोना के दौर में पुलिस ने बरेली जोन में मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के मामलों में पांच लाख से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की। इन लोगों से कुल मिलाकर 17 करोड़ रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरुआत में ही सरकार ने मास्क लगाने की अनिवार्यता लागू कर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगा दी थी। इन नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। पहले यह जुर्माना पांच सौ रुपये था, फिर इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया। हालांकि इसके बावजूद तमाम लोगों ने मास्क का इस्तेमाल नहीं किया। जून 2020 से जून 2021 तक बरेली जोन की पुलिस ने पांच लाख चार हजार 684 लोगों पर मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में कार्रवाई करके 17 करोड़ 16 लाख 14 हजार 331 रुपये जुर्माना वसूल किया है।

6.2 करोड़ वसूलकर बरेली पहले नंबर पर

साल भर में मास्क चेकिंग के दौरान बरेली में 1,58,575 लोगों से 6,19,15,400 रुपये, बदायूं में 69,082 लोगों से 2,01,96,550 रुपये, पीलीभीत में 33,201 से 1,53,20,350 रुपये, शाहजहांपुर में 13,857 से 59,83,357 रुपये वसूल किए गए। इसी तरह मुरादाबाद में 95,771 लोगों से 1,29,20,400 रुपये, बिजनौर में 53,021 से 2,68,23,050, रामपुर में 34,547 से 1,63,68,474, अमरोहा में 13,181 से 50,17,600 और संभल में 23,910 लोगों से 37,19,250 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पूरी रेंज में 9539 लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर थूकने के चलते 33,49,900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें