झांसी। घर से काम के लिए निकले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बिजौली के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजन उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुटी है।
थाना प्रेमनगर के डंगरिया रुंद्र निवासी भूरे तेज (42) परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह काम की तलाश में घर से निकला लेकिन, कुछ देर बाद उसका शव बिजौली के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घर में चार बेटी समेत एक बेटा है। परिवार के लोग उसकी आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। इंस्पेक्टर प्रेमनगर संजय शुक्ला का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई हालांकि परिवार के लोग उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।