फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के 50 कर्मचारियों के खाते से कटा दोगुना इनकम टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के कॉमर्शियल विभाग के लगभग पचास कर्मचारियों के वेतन से निर्धारित से दोगुने आयकर की कटौती कर ली गई। कर्मचारियों को इसकी जानकारी तब हुई, जब उनका वेतन आया। इससे उनमें रोष व्याप्त है। वहीं, रेल प्रशासन का कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ है। जल्द इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आयकर के दायरे में आने वाले रेलवे के क़ामर्शियल विभाग के पचास कर्मचारियों के वेतन से इनकम टैक्स की दोगुनी कटौती कर ली गई। फरवरी का वेतन कर्मचारियों के बैंक खाते में आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। कई कर्मचारियों के हाथ आधा वेतन आया तो कई के खाते में एक चौथाई ही भेजा गया। परेशान कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दोगुना इनकम टैक्स कट गया है। जल्द इसे सुधार लिया जाएगा।
शिविर में निपटेंगी कर्मचारियों की समस्याएं
झांसी। रेलवे के वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जीआरपी थाने के सामने बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाएगा। शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों को 11 मार्च तक आवेदन कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें