फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में महिला और पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 28 से 31 अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली सीनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला कुश्ती संघ द्वारा पंचकुइयां स्थित जय प्रकाश बबेले की बाबड़ी में महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वर्षा यादव, नेहा कुशवाहा, भारती गौतम, शैलजा चौधरी ने अपनी प्रतिद्वंदियों को हराकर मुकाबले में जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल में दीपक, समीर, सतेंद्र, सोहेल, जतिन एवं ग्रीको रोमन में कपिल, सुधांशु, हर्षित ने प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला कुश्ती संघ की ओर से पहलवानों का माल्यार्पण किया गया। संचालन रामकुमार ने व आभार सुंदर ग्वाला एवं दीपक साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें