फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ ऑपरेशन कर ठीक की महिला की बीमारी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में महिला का दुर्लभ ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को डॉक्टरों ने 27 साल की महिला का दुर्लभ ऑपरेशन किया। ऑपरेशन कर महिला के स्तन की टीबी की बीमारी को ठीक किया गया। अब महिला पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन

ललितपुर की 27 वर्षीय महिला एक साल से फेफड़ों की टीबी से ग्रसित थी। आठ महीने से उसका उपचार भी चल रहा था। मरीज को तीन महीने से दाएं स्तन और दाईं आंख में गांठ भी होनी शुरू हो गई थी, जिसके लिए उसने ललितपुर, झांसी के कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। 18 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज बनौरिया ने ओपीडी में महिला की रिपोर्ट देखीं। कुछ जांचें कराने के बाद डॉक्टर पुष्ट हो गए कि मरीज स्तन की टीबी से ग्रसित है, जो दुर्लभ बीमारी है। शुक्रवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब ठीक है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. पंकज पवार, डॉ. शौर्य कटियार, डॉ. स्वर्ण चंदा, डॉ. श्याम, डॉ. विपिन मिश्र, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. कपिल, डॉ. आजाद, एनेस्थीसिया विभाग डॉ. अशोक मित्तल, डॉ. अनिल, डॉ. रूपेंद्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें