फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों पर रोकथाम को रेंज के 61 थानों पर गठित हुई शेरनी दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महिलाओं के संग हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए अब हर थाने में शेरनी दस्ता दहाड़ेगा। यह महिला पुलिस का एक विशेष दस्ता होगा। दस्ता महिलाओं से संबंधित सभी शिकायतों की सुनवाई करेगा। डीआईजी जोगिंदर सिंह ने जोन के सभी 61 थानों में इसे तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीन साल से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए नए सिरे से सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-तीन की शुरूआत शनिवार से होनी है। उसको देखते हुए डीआईजी जोगिंदर सिंह ने झांसी, ललितपुर एवं जालौन में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर खास निगरानी रखने को कहा। डीआईजी ने थाना स्तर पर शेरनी दस्ता (शक्ति मोबाइल) गठित करने के निर्देश दिए। इस दस्ते को वाहन भी मुहैया कराया जाएगा। डीआईजी ने बताया तीसरा चरण 21 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा। उधर, पिछले तीन साल में महिला संबंधी अपराधों में गिरफ्तार एवं फरार अभियुक्तों की सूची बनाई जाएगी। पीड़िता की शिकायत, उसके परिजनों को प्रताड़ित करने, केस वापस लेने अथवा समझौता करने संबंधी शिकायतों का पहले पुलिस अपने स्तर से सत्यापित करेगी। शरारती तत्वों व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनकी जमानत निरस्त कराई जाएगी।
निराश्रित महिलाओं की तलाश की जाएगी
डीआईजी के मुताबिक तीसरे चरण का दूसरा चक्र 15 सिंतबर से 15 अक्तूबर के बीच चलेगा। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की ओर फोकस किया जाएगा। तीसरे चरण में ही बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मंडी, बाजार, चौराहों आदि पर सर्च अभियान चलाकर निराश्रित महिलाओं की तलाश की जाएगी। सत्यापन के बाद इनको उनके स्थाई पते पर भेजा जाएगा। बेसहारा महिलाओं को नारी निकेतन भेजा जाएगा। डीआईजी का कहना है कि शनिवार को खासतौर से महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण चौराहों पर गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें