फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके की एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वास्तविकता का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी गेट बाहर निवासी भगवती शरण की पत्नी आरती (32) की तबीयत खराब होने पर सोमवार की रात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता चिरगांव के करगुवां निवासी बनमाली ने बताया कि 13 साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। शरीर में अंदरूनी चोटें आने से उसकी बेटी की मौत हुई है। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का वास्तविक कारण पता चल पाएगा। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें