फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी की बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के आरोपी की महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी महोबा जेल में निरुद्ध था।
विज्ञापन

महोबा के खरेला निवासी बलराम (30) पर पत्नी सुनीता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महोबा जेल में भेज दिया था। भाई श्रवण ने बताया कि बलराम की पिछले डेढ़ महीने से तबियत खराब चल रही थी। पहले उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जाता रहा। हालत गंभीर होने पर उसे एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें