फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद राजमिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी दी जान

विज्ञापन
ग्राम में मृतक के घर पर थाना अध्यक्ष जानकारी लेते हुए - फोटो : MOTH
विज्ञापन
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद राजमिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। मोंठ थाना इलाके के ग्राम तालौड़ में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद जहर खाकर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी रही। पति-पत्नी के बीच की आपसी कलह दोनों के मौत का कारण बनी। घटना से पंद्रह दिन पहले ही पत्नी मायके से वापस लौटी थी। दोनों के बीच जमकर आपसी विवाद होता था।
ग्राम तालौड़ निवासी उस्मान खान (55) का अपनी पत्नी जमीला (46) से आए दिन झगड़ा होता था। दोनों के बीच का विवाद कई बार पुलिस के पास तक पहुंचा। विवाद के कारण दोनों परिवार से अलग रहने लगे थे। बावजूद, दोनों के बीच कलह कम नहीं हुई थी। इस कारण जमीला ज्यादातर अपने मायके बामौर के रिया गांव में ही रहती थी। जमीला के न रहने पर उस्मान की बहन गुड्डी घर में खाना बनाने आती थी। पंद्रह दिन पहले ही जमीला मायके से वापस लौटकर तालौड़ गांव आई थी। इसके बाद फिर दोनों में विवाद होने लगा। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और देर रात उस्मान ने कुल्हाड़ी से काटकर जमीला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी जहर खा लिया और सुबह उसकी भी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह बहन गुड्डी के उस्मान के घर पहुंचने पर घटना सामने आई। जमीला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास में ही उस्मान भी पड़ा था। गुड्डी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेटी ने दो महीने पहले जहर खाकर दी थी जान
मोंठ। उस्मान और जमीला की चार बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। उनकी दूसरे नंबर की बेटी शन्नो की शादी दस साल पहले भसनेह में हुई थी। उसका भी पति से विवाद हो गया था। इसकी वजह से वह मायके में ही रहने लगी थी। दो महीने पहले शन्नो ने जहर खाकर जान दे दी थी। उसके दो बच्चे हैं। वह भसनेह में ही रहते हैं।
राजमिस्त्री था उस्मान
मोंठ। उस्मान खान राजमिस्त्री का काम करता था। उसी से अपनी रोजीरोटी चलाता था। पत्नी के साथ उसकी हमेशा अनबन रहती थी। इसके अलावा उस्मान की बहन गुड्डी एवं उसकी पत्नी जमीला की भी बिलकुल नहीं बनती थी। ननद - भाभी का झगड़ा गांव में आम हो गया था। पति - पत्नी के झगड़े के बाद आपस में राजीनामा भी हो जाता था। उस्मान का पक्का मकान बना है। उसके पास छह बीघा जमीन थी। उस्मान घर में अकेला था।
विज्ञापन

वर्जन
घटना का कारण आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। मौके पर भी पहुंचकर घटना की जांच की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष से भी बात की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डा. प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें