फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पाकिस्तान-बांग्लादेश को धूल चटाने वाली हॉकी स्टिक को छीन ले गया था बदमाश, डेढ़ महीने बाद पुलिस को मिली

Tue, 24 Aug 2021 09:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शिवम उस समय बेंगलुरु कैंप में थे और हॉकी भतीजे के पास थी। भतीजा जीआईसी ग्राउंड में हॉकी का अभ्यास कर लौट रहा था, उसी समय बांग्लाघाट निवासी युवक भूपेंद्र वंशकार हॉकी उसके हाथ से छीन ले गया था।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शिवम आनंद ने जिस हॉकी स्टिक से पाकिस्तान और बांग्लादेश को धूल चटाई थी। उस स्टिक को 14 जुलाई को एक बदमाश छीन ले गया था। बदमाश ने यह हॉकी स्टिक शिवम आनंद के 13 साल के भतीजे अंकुश कुशवाहा के हाथ से छीनी थी।

विज्ञापन


शिवम उस समय बेंगलुरु कैंप में थे और हॉकी भतीजे के पास थी। भतीजा जीआईसी ग्राउंड में हॉकी का अभ्यास कर लौट रहा था, उसी समय बांग्लाघाट निवासी युवक भूपेंद्र वंशकार हॉकी उसके हाथ से छीन ले गया था। झांसी पुलिस तब से हॉकी की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे मंगलवार को बरामद कर लिया गया।

विदित हो कि 2016 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में शिवम आनंद ने इसी हॉकी से चार गोल दागे थे, इसके बाद फाइनल में 9-4 से बांग्लादेश से मुकाबला जीता था। जबकि, वर्ष 2018 में यूथ ओलंपिक में मलेशिया के खिलाफ चार गोल इसी हॉकी से किए थे। हॉकी वापस मिलने के बाद शिवम बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें