फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी लाचारी, रोडवेज कंडम बसों से ढो रहा सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में डिपो की 14 बसें कंडम होने के बाद भी सवारियां भरकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन बसों में प्रतिदिन 1456 यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। ये सभी बसें निर्धारित 12 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चल चुकी हैं। इसके बाद भी विभाग इन्हें हटा नहीं रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

झांसी डिपो में परिवहन निगम की 140 रोडवेज बसें हैं। जिनमें 14 बसें ऐसी हैं, जो 15 साल पुरानी और 12 से 14 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चल चुकी हैं। जो मोटरयान अधिनियम के तहत कंडम हो चुकी हैं। इसके बाद भी विभाग इनको हटाने की बजाय इन सभी बसों को ठोक पीटकर उरई, गरौठा, कोंच रूट पर सवारियां भरकर सड़कों पर दौड़ा रहा है। खास बात यह है कि यह बसें कभी भी खराब हो जाती हैं।
बाक्स
बता दें विभाग में एक बस को सात साल या फिर 10 लाख किलोमीटर चलाने की अनुमति है। झांसी डिपो की 14 बसें 15 साल पुरानी होने के साथ ही 12 से 15 लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यालय को पत्र लिखकर 14 कंडम बसों की जानकारी दी जा चुकी है। सभी बसों की मरम्मत कराकर चलाया जा रहा है। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें