फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हो गया झांसी पुलिस को: 175 दिन में भी नहीं कर पाए छात्र की हत्या का खुलासा, लोगों में पनप रहा आक्रोश

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी के छोटे बेटे राहुल सोनी (22) की 7 अक्तूबर को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। राहुल राजाराम महाविद्यालय में बीएड का छात्र था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिर क्या हो गया है झांसी पुलिस को। वारदातों का खुलासा करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। गुरसराय में बीएड के छात्र की 7 अक्तूबर को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। छात्र की हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे। सराफा कारोबार बंद रहा था। उस वक्त अफसरों ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा लेकिन 175 दिन बाद भी स्थिति वही हो जो पहले दिन थी। घटना का खुलासा न होने से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।

विज्ञापन


मिला था रक्त रंजित शव
गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी के छोटे बेटे राहुल सोनी (22) की 7 अक्तूबर को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। राहुल राजाराम महाविद्यालय में बीएड का छात्र था। वारदात से थोड़ी देर पहले राहुल व्हाट्सएप चला रहा था, उसी दौरान अचानक बाहर चला गया। इसके बाद उसका रक्तरंजित शव गरौठा परेड ग्राउंड के नजदीक पड़ा मिला। शुरूआत में यह मामला प्रेम संबंध का लगा। पुलिस ने जब राहुल के फोन की सीडीआर खंगाली तब उसमें दूसरे पहलू उजागर हुए।

इसके बाद राहुल के कुछ साथी पुलिस के शक के दायरे में आ गए। पुलिस ने उनकी जांच-पड़ताल शुरू की लेकिन, कुछ दिन बाद पुलिस की जांच ठंडी पड़ने लगी। उसके बाद से पुलिस अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई जबकि परिजन लगातार आला अफसरों से गुहार लगा रहे हैं। पिता नरेश का कहना है रोजाना पुलिस के चक्कर लगा रहे लेकिन, कई महीने से सिर्फ जल्द खुलासा करने का भरोसा ही मिलता है। वहीं, एसपी (आरए) नैपाल सिंह का कहना है मामले की जांच चल रही है। कुछ दिनों में इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


अब तक बरामद नहीं हुआ मोबाइल
राहुल अपने साथ मोबाइल फोन लेकर बाहर गया था लेकिन, यह मोबाइल अब तक बरामद नहीं हुआ। उसके इसी मोबाइल फोन में कई अहम राज छुपे हैं। पुलिस के मुताबिक उसके दोस्तों से पूछताछ में मालूम चलाकि राहुल सोशल मीडिया में काफी एक्टिव था। उसने मोबाइल में कई एप इंस्टाल किए थे। इनके माध्यम से उसने कई दोस्त बनाए थे।

बदल गए दो विवेचक, 52 लोगों से पूछताछ, फिर भी मामला सिफर
राहुल हत्याकांड के बाद इस मामले की पड़ताल में लगे दो विवेचकों को बदला जा चुका। खुलासे के लिए लगी पुलिस टीम ने राहुल के दोस्तों समेत उसके रिश्तेदारों एवं आसपास के 52 लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी लेकिन, पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें