फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पंडोखर में मातम, हर घर में मची चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव में ट्रॉली पलटने से हुए हादसे की खबर गांव पंडोखर में पहुंची तो वहां विजयदशमी का उत्सव मातम में बदल गया। खबर मिलते ही गांव से लोग चिरगांव और झांसी के लिए दौड़ पडे़। जिन घरों से लोग जवारे सिराने आए थे, वे अपनों की खोज-खबर लेने में जुट गए। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव से आए कृष्ण कुमार की भाभी की हादसे में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में हर घर में मातम है।
विज्ञापन

गांव पंडोखर से जवारे सिराने के लिए सभी लोग सुबह सात बजे निकल आए थे। कुछ लोग बाइक पर जा रहे थे। चिरगांव में डेढ़ बजे करीब हुए हादसे की खबर गांव में पहुंची तो हर घर में मातम छा गया। गांव से लोग चिरगांव और पोस्टमार्टम गृह की ओर दौड़ पड़े। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे कृष्ण कुमार ने अपनी भाभी का शव देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि दशमी पर गांव में शाम को रावण दहन की तैयारी चल रही थी। दोपहर को खबर पहुंची तो सब लोग दौड़ पड़े। गांव में शुक्रवार शाम को घरों मेें चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें