फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जौन पद खों हम ग्रहण करबे बारे हैं, ऊके कर्तव्यन कौ श्रद्धा पूर्वक पालन करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा में नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान सोमवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत का अलग अंदाज दिखा। उन्होंने बुंदेली भाषा में विधायक पद की शपथ ली। वह बुंदेलखंड के एकमात्र विधायक रहे, जिन्होंने क्षेत्रीय भाषा में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद एक-एक कर सभी विधायकों को शपथ ग्रहण कराई गई। अधिकांश विधायकों ने हिंदी तो कुछ ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली। मगर झांसी की गरौठा विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए जवाहर लाल राजपूत ने बुंदेली में शपथ पत्र पढ़ा। बोले कि हम जवाहर लाल राजपूत, जो विधानसभा के सदस्य निर्वाचित भए हैं। भगवान को कौल खाकें कैरए हैं, कै हम विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के लानें सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखें। हम भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखें और जी पद खों हम ग्रहण करबे बारे हैं, ऊके कर्तव्यन कौ श्रद्धा पूर्वक पालन करें। शपथ ग्रहण के बाद विधायक ने कहा कि बुंदेली हमारी माटी की बोली है। हिंदी, संस्कृत के साथ-साथ हमें अपनी बुंदेली पर भी गर्व है।
2017 में बैलगाड़ी से पहुंच थे विधानसभा
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत पहली बार 2017 में विधायक चुने गए थे। नामांकन दाखिल करने के दौरान वह बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जब वह विधायक बनए गए तो विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने के लिए भी बैलगाड़ी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें