फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के हमले से घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आवास विकास कॉलोनी में मोर को आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर का उपचार कराकर संरक्षण में रख लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह तकरीबन 11 बजे आवास विकास स्थित पार्क के पास एक मोर अचानक ही कहीं से आकर बैठ गया। मोर काफी थका हुआ था। जिसे देख आवारा कुत्तों के झुंड ने मोर पर हमला कर दिया। मोर पर हमला होते ही आस-पास के लोगों ने दौड़कर मोर को कुत्तों के चंगुल से बचाकर पार्क में ले आए। कुत्तों के हमले से मोर बुरी तरह से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सालय में मोर का इलाज कराया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
आवास विकास कॉलोनी में मोर के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम को भेजा गया था। मोर का इलाज पशु चिकित्सालय में कराया गया है। मोर की हालत में सुधार है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर मोर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज शहजाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें