फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर महिला वोटरों को जागरूक करेंगी वोटर आइकॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगामी चुनाव में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश की रणजी खिलाड़ी अदिति शर्मा को वोटर आइकॉन बनाया गया है। वोटर आइकॉन तहसील की टीम के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

पिछले चुनाव के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं में मतदान का प्रतिशत कम होने के कारण महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए स्वीप कार्यक्रम को शुरू किया गया है। जिसके तहत शहर की मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी को वोटर आइकॉन बनाकर महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसील प्रशासन द्वारा वोटर आइकॉन अदिति शर्मा की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया है। जिसके तहत टीम द्वारा कम मतदान वाले शहरी व ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर क्षेत्र की महिलाओं को मतदान के महत्व को बताने के साथ ही बूथ पर जागरूक रहने के बारे में समझाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर आइकॉन बनाया गया है। टीम द्वारा शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें