फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा में छात्रा के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्राथमिक विद्यालय खांच में स्कूली बच्चों द्वारा कक्षा में झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक बच्ची कक्षा में झाड़ू लगा रही है। बताया जाता है कि बच्चे स्कूल का गेट भी खोलते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

जबकि प्रधानाध्यापिका प्रतिभा मिश्रा का कहना है कि बच्चे स्कूल में कभी झाड़ू नहीं लगाते। स्कूल में जो बच्चे पहुंचे थे वे रसोइया भारती प्रजापति के परिवार के बच्चे थे। रसोइया से चाबी लेकर बच्चे दौड़कर स्कूल गए और ताला खोलकर कक्षा में चले गए। इसी बीच किसी ने बच्ची को झाड़ू लगाने को कहकर वीडियो बना लिया। विद्यालय में पुस्तक वितरण करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय से पुस्तकें लेकर मैं पहुंची तो बच्चों ने मुझे अवगत कराया। रसोइया भारती प्रजापति को कहा कि आइंदा से वह बच्चों को चाबी न दे।
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वेद राम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। बताया कि विद्यालयों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिन चिरगांव ब्लाक के छह स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने तथा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें