फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जनसंवाद में ग्रामीणों ने रखी लघु सेतु निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। तहसील के ग्राम मोतीकटरा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन रहे।ग्राम प्रधान रामसिंह यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने क्योलारी नाला पर लघु सेतु निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी।
इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि ने कहा कि योगी सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। मोतीकटरा से झांसी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का संचालन होना व इंटर कालेज के लिए आगामी दिनों में भूमि पूजन होना भाजपा की डबल इंजन सरकार का उदाहरण है। क्योलारी नाला पर लघु सेतु निर्माण के प्रयास अब शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल, नीरज शर्मा शीला, प्रवेन्द सिंह चौहान ढिपकई, चन्द्रभान सिंह परमार गुढ़ा, मनोज यादव खड़ौरा, नरेंद्र शर्मा मथनियां, बब्लू रमपुरा, राजेश कुमार सरसेड़ा प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें