फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस हिरासत में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की आत्महत्या, प्रभारी निरीक्षक समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 11 Aug 2026 02:24 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के पुलिस हिरासत में सुसाइड के बाद एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार समेत एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सिंगार गांव में नौ अगस्त को राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद को  हिरासत में लिया था।  10 अगस्त को राजेंद्र ने थाने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। प्रारंभिक जांच के बाद  प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार समेत, एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। एसएसपी के मुताबिक मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें