झांसी। वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। वाहनों का बीमा कराने के लिए ज्यादा भटकना नही पड़ेगा। डाक विभाग द्वारा मंडल के सभी प्रधान डाकघरों में वाहनों के बीमा की सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी दो पहिया व चार पहिया वाहन स्वामी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से वाहन का बीमा करा सकता है। बीमा कराने वाले व्यक्ति का आईवीवीपी में अकाउंट होना आवश्यक है। इसके अलावा घर बैठे भी बैंक कर्मी द्वारा वाहन का बीमा कराया जा सकता है।
भारतीय डाक विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा घर पर ही वाहन का बीमा कर सकते हैं। डाक विभाग द्वारा शुरू की गई योजना सेवाहन स्वामियों को कागजात पूरे करने के साथ तय समय में क्लेम भी मिलेगा। ग्राहक चाहे तो पोस्ट आफिस में आकर भी बीमा करा सकते हैं। अगर आना संभव नहीं है तो बैंक कर्मी को घर बुलाकर बीमा की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। कर्मी द्वारा माइक्रो एटीएम एंड यूजर के माध्यम से वाहन का बीमा किया जाएगा। डाक विभाग ने ग्राहकों को वाहन बीमा की सुविधा देने के लिए दो कंपनियों से अनुबंध किया है। जिसमें टाटा एआईजी व बजाज अलियांज कंपनी शामिल हैं।
प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत डाकघरों पर वाहनों के बीमा करने की सुविधा को प्रदान किया गया है। डाकघर मंडल के सभी प्रधान डाकघरों में सुविध प्रदान की गई है। नहीं आने की स्थिति में घर बैठे ही बीमा कराया जा सकता है।