झांसी के रक्सा इलाके में रिश्तों को चाचा ने कलंकित कर डाला। उसने बुधवार को घर में अकेली नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस घिनौनी घटना के बारे में मालूम चला तब सभी पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे गए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
रक्सा इलाका निवासी नाबालिग पीड़िता के पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। उनका 28 वर्षीय चचेरा भाई भी घर के बगल में परिवार के साथ रहता है। वह भी खेती-बाड़ी करता है। पुलिस ने बताया कि परिवार के विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए पिता अपनी पुत्री (11) व चचेरे भाई को लेकर दतिया गए थे। शादी में हिस्सा लेने के बाद तीनों बुधवार सुबह वापस लौट आए। यहां रक्सा टोल प्लाजा पर पिता ने चचेरे भाई एवं पुत्री को उतारकर घर भेज दिया, जबकि खुद अपने खेत चले गए। उधर, नाबालिग भतीजी को लेकर चाचा घर पहुंचा। यहां कोई नहीं था। इसी दौरान हैवानियत दिखाते हुए उसने मासूम भतीजी के साथ घिनौनी हरकत कर डाली। मासूम भतीजी खून से लथपथ होकर वहीं दर्द से कराहने लगी। उसकी हालत देखकर चाचा वहां से भाग निकला।