झांसी में एसटीएफ़, एनसीबी लखनऊ की टीम बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 880 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
झांसी जिले के बबीना थाना इलाके में एसटीएफ़, एनसीबी लखनऊ की टीम ने बबीना हाईवे टोल प्लाजा के निकट गांजे की तस्करी कर रहे दो लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से 880 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना पर टीम ने टोल के निकट एक ट्रक को रोका। जिसमें रासायनिक तत्वों की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी। पकडे़ गए दोनों युवक नारायण सिंह और शिव सिंह निवासीगण चित्तौड़गढ़ राजस्थान हैं। गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।