फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हंसारी निवासी एक युवक ने मानसिक तनाव से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास एक खाली प्लॉट में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक हंसारी के टपरियन निवासी रवि यादव (30) पुत्र कोमल सिंह यादव एक परचून की दुकान पर काम करता था। परिवार में पत्नी समेत एक ढाई साल की बच्ची है। रोजाना वह दुकान पर काम करने के लिए सुबह आठ बजे के करीब निकलता था। बुधवार सुबह भी वह दुकान जाने को करीब आठ बजे घर से निकला। रोजाना छह बजे तक वह घर लौट आता था लेकिन, कल काफी देर तक वह नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। खोजते हुए कुछ लोग घर के बगल में सदर बाजार इलाके के लालकुर्ती पहुुंचे। यहां मिलिट्री इलाके में उसका शव एक शीशम के पेड़ में फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में वहां सदर बाजार थाना की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उताकर कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सदर बाजार इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रवि ने कुछ दिन पहले एक मोबाइल फोन खरीदा था। वह फोन अचानक खो गया। इसके बाद से वह काफी तनाव में रहता था। परिजनों का कहना है कि रवि का किसी से कोई विवाद नहीं था। पोस्टमार्टम में फांसी लगाए जाने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें