फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीज वाहनों की निगरानी करेगा परिवहन विभाग, दो एकड़ में बनेगा डिडेक्शन यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। चेकिंग के दौरान सीज वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा थानों के सुपुर्द कर दिया जाता है। जिसके चलते थानों में सीज वाहनों की संख्या अधिक हो गई है। लेकिन अब सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए डिडेक्शन यार्ड को बनाया जाएगा। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने जिला प्रशासन से दो एकड़ जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की जांच के जिम्मेदारी संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के कंधों पर है। चेकिंग के दौरान धारा 207 अथवा अन्य किसी धारा में सीज करने पर थानों के सुपुर्द करने का नियम है। जिले के थानों में सीज वाहनों की भरमार होने के साथ ही परिवहन विभाग के पास स्वयं का कोई भी स्थान नहीं होने के कारण सीज होने वाले वाहनों को मजबूरन चालान कर ही विदा कर दिया जाता है। जिससे सबसे अधिक राजस्व की हानि हो रही है। सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए परिवहन विभाग ने दो एकड़ जमीन की मांग की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि डिडेक्शन यार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जमीन की मांग की गई है। जमीन मिलते ही डिडेक्शन यार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें