फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में हो रही ट्रेन लुटेरों की तलाश, भेजी गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस और पटना इंदौर एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले लुटेरों की तलाश में जीआरपी ने पश्चिमी यूपी डेरा डाल लिया है। पूर्व में जो घटनाएं हुईं थीं उनमें पश्चिमी यूपी के बदमाश प्रकाश में आए थे। इसी आशंका को देखते हुए एक टीम को पश्चिमी यूपी भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर भी उरई व झांसी में टीमों की संख्या बढ़ाकर पांच- पांच कर दी गई है। हालांकि, अभी तक आरपीएफ और जीआरपी की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं हैं।
विज्ञापन

ट्रेन लुटेरों को पकड़ने के लिए जीआरपी अपनी कोशिशों को बढ़ाती जा रही है। जीआरपी ने शुरूआत में बदमाशों को पकड़ने के लिए उरई व झांसी में तीन- तीन टीमों का गठन किया था, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब पांच-पांच कर दी गई है। यह टीमें घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व व वर्तमान बदमाशों की सक्रियता पर नजर रख रही है। देखा जा रहा है कि रात में ऐसे बदमाश कब तक जागते रहते हैं। इस दौरान उनकी गतिविधि क्या रहती है? उनका शराब के अड्डों पर आने- जाने का समय क्या है? साथ ही चिह्नित अपराधियों को बुलाकर भी प्रतिदिन पूछताछ की जा रही है। सेमरी, आटा, दतिया, एट के टोला प्लाजा से 100 घंटे की फुटेज निकलवाई गई है। फुटेज में बाइक वाली लाइन से गुजरी गाड़ियों को एक- एक कर छानबीन की जा रही है। लुटेरों का पता लगाने के लिए सबसे अधिक मदद सर्विलांस की ली जा रही है। पश्चिमी यूपी गई टीम मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ़्फरनगर, बागपत, बड़ौत, शामली समेत अन्य जिलों में बदमाशों की तलाश करेगी।
- पूर्व में हुईं ऐसी घटनाओं में पश्चिमी यूपी के बदमाश प्रकाश में आए थे। इसी आशंका को देख एक टीम पश्चिमी यूपी भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान, एसपी जीआरपी।
यहां हुईं थीं घटनाएं
- 23 अगस्त की रात बदमाशों ने उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने सिग्नल फेल करने के लिए उस पर गीली मिट्टी लगाकर कपड़ा बांध दिया था। हथियारों के बल पर बदमाश कई यात्रियों का कीमती सामान लूट ले गए थे। इनमें इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता ने जीआरपी झांसी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाओं के गले से बदमाश मंगलसूत्र छीन ले गए थे जबकि इस ट्रेन में आरपीएफ स्क्वायड तैनात था।
- 24 अगस्त की रात बदमाशों ने पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर यात्रियों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने ट्रेन को रोकने के लिए यहां भी सिग्नल पर गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांधा था। बदमाशों ने खिड़की से हाथ डालकर महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका लूट लिया। इस ट्रेन में जीआरपी स्क्वायड तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें