फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों से भिड़ा व्यापारी, बाइक छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की रात थाना कोतवाली इलाके में दुकान से घर जा रहे एक व्यापारी के साथ बाइक सवार दो युवकों ने लूट की कोशिश की। लेकिन, व्यापारी उनसे भिड़ गया, जिससे वे अपनी कोशिश में सफल नहीं हो सके। भीड़ जमा होने पर वे बाइक छोड़कर भाग गए। व्यापारी की ओर से थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तिलयानी बजरिया निवासी प्रदीप साहू की ध्यानचंद स्टेडियम के पास अंकित रेफ्रीजरेशन के नाम से एसी, फ्रीज की दुकान है। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहा था। इसी दरम्यान पंचकुइयां के पास बगैर नंबर की बाइक से आए दो युवकों ने उसे घेर लिया। उन्होंने सरे राह मारपीट करते हुए व्यापारी की जेब पर हाथा डाला। लेकिन, व्यापारी युवकों से भिड़ गया। इस दौरान वहां खासी भीड़ जमा हो गई, जिससे घबराकर युवक बाइक मौके पर ही पड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद थाना कोतवाली पहुंचे व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि लूट के इरादे से आए दोनों युवक एक दिन पहले भी उसकी दुकान पर पहुंचे थे और शराब के लिए पैसों की मांग की थी। लेकिन, उसने मना कर दिया था। इसी खुन्नस में युवकों ने शुक्रवार की रात लूट की कोशिश की। व्यापारी ने बताया कि दोनों युवकों की उसके पुत्र से पहचान है। व्यापारी ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें