उन्नाव बालाजी मार्ग पर बूढ़ा गांव के पास स्थित एक गोदाम से एक ट्रैक्टर सीमेंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। नहर की पगडंडी से होते हुए ट्रैक्टर आगे जा रहा था, इसी दौरान अचानक पगडंडी में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पूरा ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरा।
सीपरी बाजार थाना के बूढ़ा नहर पुल के पास सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर नहर के अंदर गिर गया। ट्राली के नीचे दब जाने से चालक श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई। सीपरी पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
उन्नाव बालाजी मार्ग पर बूढ़ा गांव के पास स्थित एक गोदाम से एक ट्रैक्टर सीमेंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। नहर की पगडंडी से होते हुए ट्रैक्टर आगे जा रहा था, इसी दौरान अचानक पगडंडी में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पूरा ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरा। ट्राली में सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं। इसी के नीचे चालक श्रवण कुमार मिश्रा (44) पुत्र कौशल किशोर निवासी सिद्घेश्वर नगर आईटीआई दब गया। ट्रैक्टर टॉली पलट जाने से वहां मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की लेकिन, सीमेंट की बोरियां लदी होने की वजह से उनको कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
थोड़ी देर में इंस्पेक्टर सीपरी बाजार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगवाकर ट्रॉली हटवाई गई। तब तक श्रवण कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक ट्रैक्टर पर सिर्फ चालक ही मौजूद था।