झांसी। ई-स्टांप जारी करने में हो रही मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। अधिवक्ताओं की शिकायत पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया है।
अधिवक्ता प्रदीप शर्मा व अन्य ने मंडलायुक्त से की गई शिकायत में बताया था कि कुछ स्टांप वेंडर ई-स्टांप जारी करने के नाम पर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि ई-स्टांप विक्रेताओं की दुकान के बाहर रेट लिस्ट चस्पा कराएं, ई-स्टांप व ई-टिकट खरीदने वालों को रसीद देने की व्यवस्था कराई जाए। सरकारी कर्मचारी को डिक्वाय कस्टमर बनाकर भेजा जाए। जांच में गड़बड़ी पकड़े जाने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त किया जाए। इसके अलावा सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।