फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों पर काम का बोझ ज्यादा, उस पर भी थमाई जा रही चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन टीआरएस डीजल शाखा के कर्मचारियों ने अत्यधिक कार्य व शोषण के खिलाफ बृहस्पतिवार को एसी लोको शेड में प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला। इससे कई घंटों तक शेड का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शेड के कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ डालकर अनावश्यक रूप से चार्जशीट थमाई जा रही है। चेतावनी पत्र दिया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी को व्यक्तिगत बुलाकर घर पर बैठाने की बात कहतेे हैं। वक्त पर भत्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। एमएसीपी व प्रमोशन देरी से किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सिटीजन चार्टर की व्यवस्था नहीं है। यदि प्रशासन समय रहते समस्याओं का निदान व वार्ता नहीं करती है तो यूनियन लगातार आंदोलन करती रहेगी। मंडल उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, शाखा अध्यक्ष बृजमोहन, शाखा सचिव डीके खरे ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर केके मिश्रा, बीके दास, पवन पाठक, राजकुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, सचिन शिवहरे, सलीम अली, अंकित राय, निर्मल सिंह, जेबी खरे, सिद्धार्थ सहारिया, छोटे राजा, अखिल चंदेल, संजय श्रीवास्तव, शैलेंद्र दुबे, सौरभ झा, महेंद्र सिंह, सईद खान, सत्येंद्र, एके आर्य, आरके ठकुरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें