फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने खाते ही बेहोश हुआ यात्री, बैग ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से ट्रेन से चित्रकूट जाने से पूर्व चित्रा चौराहे स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच बदमाश उसका बैग लेकर चले गए। नवाबाद पुलिस ने यात्री का चिकित्सीय परीक्षण कराया। यात्री का कहना है कि उसको जहरखुरानी का शिकार बनाया गया।
विज्ञापन

चित्रकूट के चोहरा गांव निवासी ज्ञान सिंह कुशवाहा शुक्रवार को इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की ट्रेनिंग करने झांसी आया था। रात में बुंदेलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूट जाने से पूर्व वह चित्रा चौराहे पर खाना खाने चला गया। यात्री का कहना है कि खाना खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह स्टेशन पर आते समय रास्ते में गिरकर बेहोश हो गया। सुबह पांच बजे होश आने पर देखा तो उसका बैग गायब था। बैग में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मोबाइल रखा था। जीआरपी को मामले की सूचना दी, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया कि मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। इसके बाद नवाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद यात्री का चिकित्सीय परीक्षण कराया। हालांकि, चिकित्सीय परीक्षण में जहरखुरानी की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, यात्री अपना बैग पाने के लिए इधर- उधर भटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें