फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खाली कराने पहुंचे निगम दस्ते को लोगों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मैरी गांव स्थित नगर निगम की जमीन को खाली कराने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम दस्ते को स्थानीय लोगोें ने घेर लिया। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में दस्ते ने जमीन खाली कराई।
विज्ञापन

नगर निगम की मैरी गांव में गाटा नंबर 99 पर जमीन है लेकिन, खुली होने की वजह से कुछ लोगों ने इस पर कब्जा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद शनिवार को नगर निगम दस्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा गया। दस्ते ने यहां गेट लगाने की कार्रवाई शुरू की लेकिन, इसी दौरान तमाम लोग वहां एकत्रित होकर गेट लगाए जाने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि गेट लगाए जाने से उनके आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन, लोग शांत नहीं हो रहे थे। निगम दस्ते ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में सीओ सिटी राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल की मौजूदगी में दस्ते ने वहां दरवाजा लगाया। इसके बाद दस्ता गाटा नंबर 608 पहुंचा। यहां भी निगम की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण हो रहा था। दस्ते ने इसे भी ध्वस्त कर दिया। ध्यानचंद्र स्टेडियम के पास ग्वाल टोली में मंदिर के पास निर्माण हो रहा था। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा अधिशाषी अभियंता एमके सिंह, आगम कटियार, जेई देवीलाल, माता प्रसाद, प्रकाश सोनी, बृजकुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें