फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी निधि आ गई, अब प्रस्ताव भी दे दीजिए विधायक जी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधायकों के चुनाव क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए शासन ने विधायक निधि जारी कर दी है। कुल साढ़े सात करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विधायकों के वर्तमान कार्यकाल की यह अंतिम निधि है। विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, जहां पर पैसा खर्च किया जाएगा। लेकिन अभी तक किसी भी विधायक ने प्रस्ताव नहीं भेजे हैं। विभाग ने सभी को पत्र भेजकर प्रपोजल भेजने को कहा है।
विज्ञापन

विधायकों के माध्यम से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाते हैं। इसमें सड़क व पुलिया निर्माण, बिजली के खंभे और तार समेत अन्य कार्य हैं। इसके लिए शासन से पैसा जारी किया जाता है। पिछले साल कोरोना के कारण विधायक निधि जारी नहीं की गई थी। इसके कारण सभी काम काज ठप हो गए थे। विधानसभा चुनाव अगले वर्ष प्रस्तावित हैं। ऐसे में विधायक महसूस कर रहे थे कि विधायक निधि जारी हो जाए, ताकि अटके पड़े विकास कार्य करा सकें। शासन स्तर पर भी इस बात पर मंथन किया गया और अंतत: विधायक निधि जारी कर दी गई। यह विधायक निधि विधायकों के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम निधि है। चूंकि, कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। इसलिए मुख्यमंत्री से सभी से आह्वान किया था कि कम से कम एक अस्पताल गोद लें।
अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए तीस लाख रुपये और प्रेमनगर में एक पीएचसी गोद लिया है, वहां पर हॉल का निर्माण कराया जाएगा। उपकरण खरीदे जाएंगे। इस पर तीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सड़कों के लिए पचास लाख और बिजली के खंभों और तारों के लिए विधायक निधि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

- रवि शर्मा, विधायक सदर
बरुआसागर और बड़ागांव के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन और उपकरणों पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सड़कों के काम कराएंगे। प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जल्द भेज दिए जाएंगे।
- राजीव सिंह पारीछा, विधायक बबीना
समथर के अस्पताल में काम कराएंगे, वाल्मीकि समाज के लिए एरच में सामुदायिक भवन, सड़कों और बिजली के लिए काम होगा। अभी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही भेज दिए जाएंगे।
- जवाहर लाल राजपूत, विधायक गरौठा
रानीपुर के स्वास्थ्य केंद्र के लिए 44 लाख रुपये इसमें ऑक्सीजन की लिक्विड पाइप लाइन, बीस आईसीयू बेड और पचास किलोवाट का जनरेटर, टहरौली में 16 लाख रुपये से पांच आईसीयू बेड व जनरेटर पर खर्च होंगे। इसके अलावा सड़कें और बिजली के लिए प्रस्ताव दिए जाएंगे।
- बिहारी लाल आर्य, विधायक मऊरानीपुर
विधायक निधि का पैसा आ गया है। अब विधायकों के प्रस्तावों का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही प्रस्ताव आएंगे, निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। - उपेंद्र प्रसाद पाल, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें