फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को लिखी जाएगी टैंकरों के भुगतान को चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में पानी के टैंकर संचालकों का तीन साल से दो करोड़ रुपये से अधिक के बकाया का भुगतान नहीं हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए अब जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में प्रति वर्ष गर्मी के सीजन में पानी की त्राहि- त्राहि मचती है। समस्या के समाधान के लिए जलसंस्थान टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करता है। लेकिन, विभाग तीन साल से भुगतान नहीं कर पा रहा है। वर्ष 2019, 2020 और 2021 में टैंकर संचालकों ने महानगरवासियों की प्यास तो बुझा दी, लेकिन विभाग अब तक उनका पैसे का भुगतान नहीं कर सका है। वह बार- बार भुगतान करने की मांग करते हैं, विभाग उन्हें आश्वासन भी दे देता है। लेकिन, अब तक कुछ नहीं हुआ है।
टैंकर संचालकों द्वारा भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन भेजा गया है। यही नहीं, पूर्व में जिलाधिकारी ने शासन को भी पत्र लिखा था। इसके बाद भी अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरएसएस बादलीवाल ने बताया कि शासन से पत्राचार किया जा रहा है। शासन से जो भी निर्देश आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें