फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिला नया पार्क, बच्चों के लिए लगे झूले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर को एक नए पार्क की सौगात मिल गई। उन्नाव गेट बाहर करीब एक करोड़ की लागत से खूबसूरत पार्क बनकर तैयार है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले समेत प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पार्क के बन जाने से पंचवटी, उन्नाव गेट बाहर समेत आसपास की कॉलोनी के लोगों को सहूलियत हो सकेगी। नगर निगम की ओर से विभिन्न स्थानों पर करीब एक दर्जन पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनमें से तीन के निर्माण पूरे हो चुके। इस पार्क का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका। इस पार्क को विकसित करने में कुल 101.35 लाख रुपये खर्च किए गए।
पार्क को जगमग करने के लिए सोलर लाइट लगाई गई है। वाटरकूलर और पोस्टलैंप लगाए गए हैं। सेंट्रल प्लेस पर उनके लिए तमाम झूले लगाए गए हैं। पार्क में हरियाली के लिए चारों ओर शोभाकार पौधे भी लगे हैं। इसके अलावा यहां पर बेंच, डस्टबीन, बाउंड्रीवाल, शौचालय, गेट समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। पांच साल तक पार्क का संचालन एवं अनुरक्षण का काम ट्रेडिंग इंजीनियर्स के जिम्मे रहेगा। इसी तरह गढ़िया गांव में भी 1.41 करोड़ की लागत से नया पार्क बनवाया जा रहा है। प्रभारी नगर आयुक्त शादाब असलम के मुताबिक निगम की ओर से अन्य स्थानों पर भी पार्क के निर्माण कराए जा रहे हैं। इनका निर्माण भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इस पार्क को स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें