फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा चार गुना पैसा करने का लालच देने वाला बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चार गुना पैसा करने का लालच देकर कारोबारी से धोखाधड़ी करने वाला जालसाज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तीन लाख रुपये उसके पास से बरामद किए हैं। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने जालसाज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया 28 मई को अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी गायत्री पत्नी जितेंद्र कुशवाहा ने सीपरी बाजार थाने में पति के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जितेंद्र प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि हरचरन आदि ने उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी लोकेश एवं विजय से कराई। इन लोगों ने जितेंद्र को चार गुना पैसा गुना कर देने का भरोसा दिलाया। शहर के एक नामी होटल में बैठकर डील तय हुई। जालसाजों ने 12.50 लाख रुपये देने पर 50 लाख रुपये देने की बात कही। उनकी बातों में आकर जितेंद्र 28 मई को ग्वालियर रोड स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में पहुंचा लेकिन, जालसाज जितेंद्र के हाथ से रुपये भरा थैला छीनकर भाग निकले। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस जालसाजों की तलाश में दिल्ली तक पहुंची गई लेकिन, सुराग नहीं मिला। एसपी सिटी के मुताबिक बृहस्पतिवार को ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी अनुज कुमार को लोकेश के यहां मौजूद होने की सूचना मिली। शिवानी तिराहा के पास पीपल के पेड़ के पास दबिश देकर पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि बाकी पैसा दिल्ली के उसके दूसरे साथियों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें