फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का गड्डे में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर इलाके में बल्लमपुर रोड पर सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्डे से सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का शव बरामद हुआ है। प्रधानाचार्य देर-शाम जरूरी काम की बात कहकर घर से बाहर निकले थे। देर-रात तक वह वापस नहीं लौटे। सुबह उनका शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर गड्डे में बरामद हुआ। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के बिहारीपुरा निवासी अकील बेग (60) पुत्र अब्दुल गनी बेग डगरिया इलाके में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। उनके पुत्र मसरिक बेग ने पुलिस को बताया कि अकील शाम को जरूरी काम की बात कहकर निकले थे। मोबाइल भी घर में छोड़ गए। देर-रात तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन, उनका पता नहीं चला। मसरिक ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। सुबह एक शव बल्लमपुर रोड स्थित एक पानी से भरे गड्डे में मिलने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। शिनाख्त कराने पर शव प्रधानाचार्य अकील का निकला। परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक अकील की नजर कमजोर थी। उनको रात में बाहर निकलने से मना किया जाता था लेकिन, वह घर से निकल गए। वहीं, प्रेमनगर थाना इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक जिस जगह शव बरामद हुआ वहां, शव के ऊपर मोटर साइकिल पड़ी थी। आशंका है मोटर साइकिल फिसल जाने से वह नीचे गड्डे में गिर पड़े। इससे उनकी मौत हो गई। उधर, परिजनों ने भी उनकी किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
कुछ माह बाद ही होने वाले थे सेवानिवृत्त
प्रधानाचार्य अकील का यह अंतिम शैक्षिक सत्र था। परिजनों का कहना है जून माह में ही उनकी सेवानिवृत्त होनी थी। नजर कमजोर होने की वजह से वह शाम को कम निकलते थे। इसी वजह से मोबाइल का भी अधिक इस्तेमाल नहीं करते थे लेकिन, जरूरी काम बताकर वह अचानक घर से निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें