फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल रही टीम ए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने रंगोली के जरिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। टीम ए द्वारा बनाई गई रंगोली को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान हुई रंगोली प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं को रंगोली बनाने में एक घंटे का समय दिया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. कनीज जहरा और डॉ. सिप्पी दासानी रहीं। दिव्या जैन, अंजलि कुशवाहा, वैष्णवी वर्मा, मुबीना जौहरा की टीम ए को पहला स्थान मिला। रीना, महिला चौधरी, प्रियंका आर्या, रिचांशा कौशिक की टीम सी द्वितीय स्थान पर रही।
वंदना यादव, रचना, अंजलि झा, साक्षी सिंह की टीम बी को तृतीय स्थान मिला। साक्षी चौरसिया, मुस्कान राय, दिशा रायकवार, फौजिया परवीन की टीम ई और अंजना, रितु यादव, रागिनी, सौम्या सिंह की टीम डी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन डॉ. शिवम वाजपेयी ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. टीके शर्मा, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. योगेश पांडेय, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. डीडी गुप्ता, डॉ. किशोर श्रीवास्तव, डॉ. केएम अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सर्वेश नारायण, डॉ. विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें