फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी कर हाथ से निकाला ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दर्द और सूजन से परेशान मरीज की सर्जरी कर डॉक्टर ने हाथ से ट्यूमर निकालकर उसे ठीक कर दिया। अब मरीज पूरी तरह से ठीक है। हाथ से भी वो काम कर पा रहा है।
विज्ञापन

बरुआसागर निवासी 38 वर्षीय युवक को बाएं हाथ की कलाई में सूजन की समस्या हुई। पांच जुलाई को वह मेडिकल कॉलेज में दिखाने आया तो डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी। जांच के दौरान पता चला कि हाथ में ट्यूमर हो गया है। बताया गया कि युवक हो ये समस्या पिछले एक साल से थी। शुरूआत में सूजन मामूली की वजह से कोई समस्या नहीं थी। पिछले छह महीने में चोट लगने के बाद सूजन तेजी से बढ़ने लगी। अधिक दर्द भी होने लगा। इसकी वजह से युवक को कोई भी काम करने में दिक्कत होने लगी। फिर डॉक्टर ने युवक को सर्जरी की सलाह दी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सहगल ने एक घंटे की सर्जरी कर ट्यूमर को पूरी तरह से निकाल दिया। सर्जरी के दौरान कलाई के पिछले हिस्से को खोलकर प्लेट के जरिए स्थिर किया गया। इस प्रक्रिया को अर्थोडीस कहा जाता है। डॉ. अमित ने बताया कि अब मरीज पूरी तरह से ठीक है। हाथ से काम भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें