फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं सुमन पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 2022 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा की तरफ से अलग-अलग मोर्चों पर पदाधिकारी घोषित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति का भी गठन हो गया है। सुमन पुरोहित को एक बार फिर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, नीलम सकरैया और ममला साहू को जिला महामंत्री का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुसुम कुशवाहा, मीनू राजावत, रजनी गुप्ता और कल्पना सेंगर को दी गई है। जबकि, कविता शर्मा, रेखा उपाध्याय, मधुलता मिश्रा, रचना पाल को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। रीना अधिकारी को जिला मीडिया प्रभारी, ओजस्वी शर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, सीमा राजपूत को जिला कोषाध्यक्ष, छाया सिंह को जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, गीता वाल्मीकि, मीना राजपूत, कामिनी सेन, पिंकी रायकवार, धीरा रायकवार, दिव्यलता अग्रवाल, नीरजा गुप्ता, अनीता चौरसिया, चंदा शिवहरे, आशा सोनी, सुनीता मिश्रा, रजनी परिहार, दुर्गेश नंदनी, हाजरा खान, रेखा साहू, प्रतिमा कुलकर्णी को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
कपिल जिलाध्यक्ष, अमित बने महानगर अध्यक्ष
झांसी। भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष कपिल विरसैनिया को बनाया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे ने दी है। इसके अलावा अमित सिंह जादौन को भाजयुमो का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें