फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद सीधे वार्षिक परीक्षा देंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से आयोजित की जाएंगी। कक्षाओं के अनुसार मौखिक और लिखित परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा दो पालियाें में आयोजित की जाएगी। इस सत्र में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया। स्कूलों के बच्चे दो साल बाद सीधे परीक्षा वार्षिक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से 26 मार्च तक में आयोजित की जाएंगी। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1452 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बीएसए वेदराम ने बताया कि सभी विद्यालयों को वार्षिक परीक्षाएं के लिए आदेशित कर दिया गया है। जिला समन्वयक राजेश कुमार समेले ने बताया कक्षा अनुसार लिखित और मौखिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा एक में सिर्फ मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं कक्षा 2 और 3 में लिखित और मौखिक परीक्षा क्रमश: 50-50 नंबरों की होंगी। कक्षा 4 और 5 की लिखित और मौखिक परीक्षा क्रमश: 70 और 30 अंकों की होगी। कक्षा 6-8 की सिर्फ लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
दो वर्षों से विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई का स्तर काफी गिर गया था। वहीं यह सत्र भी देर से प्रारंभ हुआ था, इस सत्र में विद्यार्थियों को परखा गया कि उन्हें पिछला कितना याद है। एक ओर कोरोना की तीसरी लहर के कारण दो माह फिर विद्यालय बंद कर दिए गए थे। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। अब सीधे वार्षिक परीक्षा का ही आयोजित की जाएगी।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें