फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थी हुए अण्णाजी पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीकृष्ण गणेश खानवलकर अण्णाजी की जयंती संस्था के जिम्नेशियम हॉल में मनाई गई। इसमें मेधावी छात्र - छात्राओं को अण्णाजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ में अण्णा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि शांति कुंज हरिद्वार के वीरेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सभी बच्चे अण्णा जी के सिद्धांतों पर चले। उनके आदर्शों को अपनाए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों अभिराज सिंह राजपूत, तंवी तिवारी, शिव विशाल दुबे, दीपक साहू को अण्णा जी पुरस्कार देते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की मल्लखंभ खिलाड़ी गुरुदत्त रिछारिया व राधा राजपूत ने एरियल सिल्क पर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री सालिगराम राय, प्रधानाचार्य अरविंद ओझा, अध्यक्ष नारायण दास पटैरिया, चुन्नीलाल अग्रवाल, प्रबंधक प्रभात सक्सेना, उषा बुधौलिया, संतोष कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, खुशाली कुशवाहा, बाबूलाल लहारिया, सुप्रिया खानवलकर, कार्तिक खानवलकर, कृतिका खानवलकर, पवन ओझा आदि मौजूद रहे। संचालन अंजना तिवारी ने किया और आभार कोषाध्यक्ष गजानन खानलवकर ने जताया। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। इधर मनुबाई छबीली विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं ने अण्णाजी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऊषा खानवलकर, नीलम झा, भगवती कुशवाहा, चित्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें