फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, सहेलियों ने 'ये है प्यार खुलेआम' लिख वीडियो किया था वायरल; हुई मौत

Tue, 26 Mar 2024 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

वीडियो के साथ लिख दिया ये है प्यार खुलेआम। वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इससे छात्रा दुखी हो गई। इसी बीच उसने गांव में ही बनी 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी। छात्रा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा ने कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी स्थित मऊरानीपुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने हाल ही में 12वीं परीक्षा दी थी। होली के दिन एक युवक उसके घर आया था। युवक जब घर से बाहर निकल रहा था, तब उसकी कुछ सहेलियों ने वीडियो बना लिया था। यह वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के साथ लिख दिया ये है प्यार खुलेआम। वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इससे छात्रा दुखी हो गई। इसी बीच उसने गांव में ही बनी 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन

परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी मऊरानीपुर ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गांव की एक लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि गांव का युवक उनके घर पानी पीने आया था। वह पानी पीकर बाहर निकला, इसी बीच बेटी भी बाहर आ गई थी। इसका गांव की एक लड़की ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। इससे दुखी होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें