फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बेटा लाठी के साथ गिरफ्तार: पिता ने पुत्र को पत्नी लाने की नहीं दी इजाजत, डंडे से पीट पीटकर मार डाला

Tue, 19 Mar 2024 09:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मउऊरानीपुर/सिजारी बम्हौरी

सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मलथू कोई कामकाज नहीं करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसके शराब पीने की लत से परेशान होकर ही उसकी पत्नी रानी पिछले करीब तीन साल अपने मायके में पुत्री प्रिंसी और बेटे प्रिंस के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
बेटे ने की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मउऊरानीपुर स्थित लहचूरा थाने के इटायल गांव में बेटे ने पिता की लाठी से मार-मारकर हत्या कर दी। बेटा मायके से बहू को बुलाने से इनकार कर देने पर पिता से नाराज था। सोमवार देर-रात दोनों के बीच इस बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर कई चोट आ जाने से पिता की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को खून से सनी लाठी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद से गांव में सनसनी फैली है।

विज्ञापन

इटायल गांव निवासी बालकिशन (65) खेती-किसानी करता था। परिवार में दो पुत्र एवं पत्नी है। सोमवार रात करीब 11 बजे उसका छोटा बेटा मलथू उर्फ दयाल घर पहुंचा। पिता से अपनी पत्नी को मायके से वापस बुलाने की जिद करने लगा। इस बात पर बालकिशन राजी नहीं हुआ। पिता के सीधे इनकार कर देने से मलथू नाराज हो गया। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच तैश में आकर मलथू ने पास में रखी लाठी उठा ली। दनादन कई वार पिता बालकिशन के ऊपर कर दिए। हमले में उसका सिर फट गया। बाल किशन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हाथ एवं पांव में भी गहरी चोट आ गई। 

मारपीट और हंगामा सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। लहूलुहान हाल में परिजन बालकिशन को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही लहचूरा थाना प्रभारी बलीराज शाही पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बड़े भाई जानकी की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी मलथू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीन साल से मायके में रह रही थी पत्नी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मलथू कोई कामकाज नहीं करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसके शराब पीने की लत से परेशान होकर ही उसकी पत्नी रानी पिछले करीब तीन साल अपने मायके में पुत्री प्रिंसी और बेटे प्रिंस के साथ रह रही थी। मलथू कई दफा उसे बुलाने की कोशिश कर चुका लेकिन, वह वापस नहीं आ रही थी। इस वजह से मलथू हमेशा परेशान रहता था। कई दफा उसने पिता से भी बहू को बुलाने के लिए दबाव बनाया लेकिन, मलथू की आदत की वजह से वह भी राजी नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें