फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर बालक और बालिका शूटिंग बॉल चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
फोटो 3- क्रीडास्थल पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका शूटिंग बॉल चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

मऊरानीपुर (झांसी) । महाराजा खेत सिंह जूदेव की स्मृति में 39 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका शूटिंग बॉल चैंपियनशिप सोमवार को दमेले क्रीड़ास्थल पर शुरू हो गई।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गाजियाबाद , शामली , रायबरेली, अंबेडकर नगर , मथुरा , कानपुर , झांसी , मेरठ , सहारनपुर , गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ , कौशंबी , आगरा सहित अनेक स्थानों की टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए। उद्घाटन मैच मेरठ व गौतमबुद्ध नगर की टीमों के बीच हुआ । इसमें गौतमबुद्ध नगर की टीम ने जीत हासिल की । इसके बाद गाजियाबाद की टीम ने कानपुर टीम को तथा अंबेडकर नगर टीम ने शामली की टीम को शिकस्त दी। अंतिम मैच में शामली की टीम ने कानपुर की टीम को हराया । मैचों के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोहित चौधरी, विक्की सहारनपुर, शिवानी , शीतल ने निभायी।इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक झांसी अजय व विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक मऊरानीपुर ऋतुराज तथा सह जिला संघ चालक तय प्रकाश गंगेले , उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाल सिंह , महासचिव रविंद्र तोमर , उपाध्यक्ष महावीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे पूल के लिए क्वालीफाई टीमों के बीच मैच मंगलवार की सुबह नौ बजे से प्रारम्भ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें