फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसएसपी ने संभाला पदभार

विज्ञापन
नवआगंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रात्रिकालीन और साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में लोग वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे हैं। इसकी रोकथाम प्राथमिकता है। इसमें आमजन का भी सहयोग लिया जाएगा। थानों में पीड़ितों की सुनवाई होगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
विदित हो कि शिवहरि मीणा 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले हैं, उनकी शिक्षा कोटा में हुई। झांसी आने से पहले वे एएसपी आजमगढ़ व अलीगढ़, एसपी सिटी गाजियाबाद, एसपी महाराजगंज, इटावा, जीआरपी आगरा, रायबरेली, कासगंज, कानपुर, रामपुर, पीटीसी उन्नाव, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ में रह चुके हैं।
विज्ञापन

चोरी की घटना का लिया जायजा
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद थाना कोतवाली इलाके के बिसाती बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने बीते रोज हुई चोरी की घटना का जायजा लिया और पीड़ित सराफा कारोबारी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी ने अधीनस्थों को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें